Share here

महापर्व छठ को लेकर खरीदारी की उमड़ी भीड़।

 

संवाददाता जितेंद्र पाठक
हथुआ
न्यूज़ सबकी पसंद

हथुआ गोपालगंज:-  हथुआ स्थानीय थाना क्षेत्र के हथुआ बाजार में छठ महापर्व को लेकर बाजारों में बुधवार को खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस पर्व पर पूरा बाजार फल समेत अन्य पूजा सामग्रियों से भर गया है। जहां छठ को ले लोग तरह-तरह के फलों की खरीदारी करने में जुटे हैं। हालांकि पिछले पर्व की अपेक्षा इस वर्ष छठ पर्व में फलों की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी हुई है।

फलों की खरीदारी के लिए सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ लग रही है। पर्व के आते ही पूरे हथुआ बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे यातायात बाधित रही। ट्राफिक जाम के कारण लोग सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल रहा। वहीं हथुआ के आसपास के गांव तथा बाजारों में भी लोक आस्था का महापर्व छठ को ले सरोवरों तथा पोखर तलाब तट पर घाट जगाने के लिए व्रतियों की भीड़ लगी रही। पूरा माहौल इस समय छठमय हो गया है। घाटों को सजा दिया गया है। घाट को जाने वाले रास्तों की सफाई का काम भी पूरा कर लिया गया है।तालाब, पोखर, व नहरों पर मनाए जा रहे इस महापर्व को ले सड़क समेत तमाम रास्ते व घाटों पर रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था की गई है साथी हथुआ स्थानीय थाना अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में महान पर्व छठ के शांति व्यवस्था हेतु आत्मा प्रखंड में स्थित सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए प्रशासन की व्यवस्था की गई है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *