Share here

रिपोर्ट:- राजीव रंजन कुमार।

 

सिवान-: जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के अकोल्ही पंचायत के पूर्व बीडीसी स्वर्गीय शिव जी प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि शुक्रवार को विजयीपुर गांव में मनाया गया।जहां सर्व प्रथम उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया सह राजद प्रखण्ड अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिव जी बाबू सामाजिक व मिलनसार व्यक्ति थे जो आजीवन लोहिया व कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलते थे।

वहीं मुख्य प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व बीडीसी जनप्रिय जनप्रतिनिधि थे तथा सामाजिक सौहार्द में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे।इस मौके आचार्य गिरीश तिवारी , वीरेंद्र तिवारी , सत्येन्द्र श्रीवास्तव , उप सरपंच शम्भु सिंह , अंगद प्रसाद ,बलवंत सिंह ,हरिशंकर सिंह , अजय श्रीवास्तव , रत्नेश यादव ,गणेश चौरसिया ,ओम प्रकाश प्रसाद ,सुमन प्रसाद दशरथ खरवार ,राधाकिशुन राम ,पंच सीता राम हरिजन , दिलीप राम ,धीरज ठाकुर ,गुड्डू ठाकुर ,राहुल ठाकुर आदि सबो ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *