लापता बच्चा का मिला शव,हत्या की चर्चा
सिसवन(सिवान)अभय कुमार
पिता ने पुत्र के लापता होने की जानकारी सिसवन पुलिस को दिया था
अक्रोशीत ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगाये नारे
स्थानिये थाना क्षेत्र के बघौना गांव से लापता एक नाबालिक बच्चा का शव स्थानिये गांव के एक अर्ध निर्मित मकान से बरामद हुआ है। बताया गया कि बच्चा स्थानिये गांव के राजेश सिंह के पांच वर्षिय पुत्र आदित्य कुमार उर्फ टुक टुक है।वह बीते 30 घंटो से लापता था।स्वजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी जब बच्चा का पता नहीं चला तो इसके बाद बच्चा के पिता ने पुत्र के लापता होने की जानकारी सिसवन पुलिस को दिया था।जानकारी के अनुसार शव का पाता तब चला जब गेंद खेल रहें कुछ बच्चों का गेंद उस अर्धनिर्मित मकान में जा गिरा जिससे कुछ बच्चें गेंद निकलने के लिये अंदर घुसे तो उन्हें एक बच्चा का शव दिखाई दिया जहां पर काफी खुन गिरा हुवा था।बच्चों ने इसकी जानकारी स्थानिये लोगों को दिया,लड़का के पिता घटना स्थल पर पहुंचकर लाश की पहचान की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुचे सिसवन थाना अध्यक्ष कुमार बैभव जैसे हीं दल बल के साथ पहुचें तो अक्रोशीत ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दावाद व वापस जाओ के नारे लगाये।जिससे देख मौके पर मौजुद सीओ इन्द्र्वंश राय वापस लौट आयें।इधर शव के गले पर काला धब्बा का निशान देख ग्रामीणों आशंका जतायी है कि लड़का का हत्या कर शव को अर्धनिर्मित मकान में फेंक दिया गया है।लड़का की हत्या से स्वजनों में मातम पसरा हुआ है।खबर सम्प्रेषण तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।