अमन पुरस्कार से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी को सम्मानित किया गया।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी द्वारा सभागार- एम. एस. आई. इण्टर कालेज बक्शीपुर, गोरखपुर उत्तर प्रदेश में आयोजित सम्मान समारोह में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंडिया खबर व बेबाक सहाफ़ी के प्रधान सम्पादक सेराज अहमद कुरैशी को स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता के “अमन पुरस्कार” से उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के चेयरमैन चौधरी कैफुलवरा, जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद, उपाध्यक्ष शकील शाही एवं महासचिव सोहराब खान द्वारा सम्मानित किया गया।