Share here

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बाढ़ पीडितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ।

पत्रकारों ने स्वयं एवं जन सहयोग से बाढ़ पीडितों में बांटा राहत सामग्री।

बलिया, बेगूसराय, बिहार।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बेगूसराय के पदाधिकारीयो ने बलिया के दियारा क्षेत्र में आई बाढ़ की विभिषिका को देखते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ। इसके तहत इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बेगूसराय के द्वारा स्वंय एवं जन सहयोग से सनहा गोरगामा बांध पर शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस संबंध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बलिया अनुमंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए सहकारिता बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष कमल किशोर सिंह जी का विशेष योगदान रहा। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीयो ने बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा गुड़ एवं बिस्किट का वितरित किया।
इस मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला महासचिव राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष फरोग उर रहमान, अनुमंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, कृष्णनंदन सिंह, कृष्ण कुमार राय, श्याम नाथ झा, अनिकेत कुमार समेत कई पत्रकार मौजूद थे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *