Share here

*लुटेरी दुल्हन शादी के बाद ससुराल से गहने लेकर हुई फरार*

खजनी थाना क्षेत्र के डोडो गांव में शादी के दो दिन बाद पति को गुमराह कर नवविवाहिता गहने लेकर फरार हो गई। युवक को जानकारी हुई तो पैर तले धरती खिसक गई। दूल्हा पक्ष के लोगो ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नही चला। लड़का पक्ष के लोगों ने खजनी थाना में लिखित तहरीर देकर गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। मामला खजनी थाना क्षेत्र ग्राम सभा डोडो के युवक की शादी बीते 14 नवंबर को उसी इलाके की एक युवती से हुई थी। 15 नवंबर को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। नई नवेली दुल्हन के आने के बाद 16 नवंबर को परिवार में जश्न का माहौल रहा। इस बीच ससुराल वालों को 17 नवंबर एक बरात में जाने का निमंत्रण मिला था। दुल्हन ने स्वयं मनुहार कर पति को बरात में जाने के लिए कहा इस बीच मौका मिलते ही लाखों के गहने और कुछ नकदी लेकर फरार हो गई। बरात से लौटने पर दुल्हन को घर में न देखकर उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन पता नहीं चला। दुल्हन के घर छोड़कर जाने की सूचना मायके वालों को दी। साथ ही युवक ने खजनी थाने में पहुंच कर घटना की जानकारी दी।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *