*भाजपा की जीत पर जश्न*
गोरखपुर
न्यूज सबकी पसंद, प्रदीप मौर्या
महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचण्ड जीत और उत्तर प्रदेश के नौ विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने सात विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज किया,जो निश्चित रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के विकास का ही परिणाम है। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही, उन्होंने महाराष्ट्र में पुनः प्रचण्ड बहुमत और उत्तर प्रदेश की नौ में सात विधानसभा सीटों पर पार्टी के जीत पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। पटाखे फोड़े गये, भाजपा जिन्दाबाद, जेपी नड्डा, भूपेन्द्र चौधरी जिन्दाबाद जिन्दाबाद के नारे लगाये गया, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा भाजपा सरकार का विकास और संगठन कार्यकर्ताओं के निरंतर अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा अजेय पार्टी के रूप बन चुकी है।
हर्ष व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, मधुसूदन पाण्डेय, संजय सिंह, ब्रह्मानन्द शुक्ल, कमलेश पटेल, वेद प्रकाश पाण्डेय, के एम मझवार, इंद्रकुमार निगम, गणेश निषाद, अजय तिवारी, पवन कुमार चतुर्वेदी, उत्तम कुमार, उदय तिवारी, योगेन्द्र जायसवाल, विनोद शर्मा आदि रहे।