Share here

तुर्कपट्टी मंडल अध्यक्ष के लिए 6 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नामांकन

तुर्कपट्टी।
तुर्कपट्टी:भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के द्वारा मंडल चुनाव को लेकर रविवार को तुर्कपट्टी मंडल के सूर्य मंदिर प्रांगण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में 6 भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडल अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया गया। चुनवा अधिकारी रमेश चंद सिंह ने कहा कि अब इन नामांकन पत्रों को क्षेत्रीय कार्यालय भेजा जाएगा। जिसके बाद मंडल अध्यक्षों का चयन होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया पार्टी की आंतरिक और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के लिए की जा रही है। जिसमें आज 6 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें वर्तमान मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, सुधीर मिश्रा ,ललन कुशवाहा, गिरीश पांडे, अजय ओझा ,राजेश चौहान सहित 6 लोगों का नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष विद्याधर ओझा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी,विधान सभा संयोजक दीपक गोंड, राजेश्वर सिंह,रुद्र प्रताप सिंह प्रधान, संतोष गोंड,हरेश पटेल, शैलेंद्र तिवारी, रंजीत चौहान, नागेंद्र पांडे महामंत्री,त्रिलोक मिश्रा,विन्ध्वासिनी मिश्र, तीर्थराज,उग्रसेन सिंह, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *