*सिकरीगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोर सहित लाखों का माल बरामद*
सिकरीगंज पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल किया। दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरों के पास से लाखों रुपये का सोना, चांदी और नकद बरामद हुआ है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भूमिधर पुल के पास से इन चोरों को दबोचा।
बातादें : खजनी तहसील के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने भूमिधर पुल के पास गोरखपुर एक्सप्रेस लिंक मार्ग पर छापेमारी कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धीरज उर्फ आदित्य कुमार और मोहम्मद इम्तियाज उर्फ सोनू के रूप में हुई है।
पुलिस ने चोरों के पास से 37 ग्राम सोने के गहने, 30 ग्राम चांदी के गहने और ₹1,21,500 नकद बरामद किए हैं। ये सभी सामान चोरी का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों चोर क्षेत्र में कई चोरियां कर चुके हैं।सिकरीगंज थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में उप निरीक्षक प्रभात सिंह, उप निरीक्षक भूपेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक बैजनाथ बिंद, उप निरीक्षक दीपक कुमार और कांस्टेबल मिथिलेश यादव शामिल थे।