Share here

*पीएम मोदी विकसित भारत के संकल्प को हरहाल में करेंगे पूरा : युधिष्ठिर सिंह*

*भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया देश का 76वा गणतंत्र दिवस*

गोरखपुर। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर धूमधाम से देश का 76वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने भारत माता के उदघोष के बीच तिरंगा झण्डा फहराया। जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश को सर्वधर्म समभाव से परिपूर्ण तथा भेदभाव रहित एक ऐसा महान संविधान दिया, जिसकी बदौलत देश निरन्तर उन्नति और प्रगति की ओर अग्रसर है। ऐसे महामानव बाबा साहब का सम्मान करने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा है। भाजपा संविधान और डॉ आंबेडकर के गौरव को बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व में कर रही है। इसके साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प भी पीएम मोदी की अगुवाई में शीघ्र पूरा होगा। कहा कि बाबा साहब के द्वारा लिखित भारतीय संविधान आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, जिसकी 76वीं गौरवशाली वर्षगाँठ आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अर्चना सिंह और अन्य बहनों द्वारा पार्टी कार्यालय पर सुन्दर रंगोली सजाया था, जिसकी सभी ने सराहना की।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन,मीडिया संपर्क विभाग के क्षेत्रीय संयोजक सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, गोरखपुर भाजपा के उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, हरिकेश राम त्रिपाठी, मधुसूदन पांडेय, दिनेश प्रताप सिंह, राजीव रिषी त्रिपाठी, आदित्य द्विवेदी, राजेश पाल सिंह, सुधाकर यादव, पवन चतुर्वेदी, अमृत लाल श्रीवास्तव, दीपक कुमार, केएम मझवार, इंद्रकुमार निगम, सूरज निगम, दिवाकर विक्रम राज, मुरली मनोहर चौरसिया, परशुराम शुक्ल, अमृतलाल भारती, बाबूराम राव, राजा त्रिपाठी, मनोज राम त्रिपाठी, सुचिता पासवान,, सुनीता पासवान, बृज किशोर राय, सोमनाथ सिंह सोनू, हरिनारायण सिंह गोला, संजय सिंह, अजय सिंह, नवीन श्रीवास्तव,अखिल कुमार आर्या समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *