गोपालगंज/पटना। नेशनल प्रेस यूनियन ने गोपालगंज जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय दूबे की पूर्ण सहमति के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय तथा प्रदेश महासचिव आशीष कुमार त्रिवेदी ने जिले के हथुआ प्रखंड के रतनचक निवासी व पत्रकारिता के क्षेत्र में दस वर्षों से जमे जुझारू पत्रकार अरविंद कुमार सिंह को नेशनल प्रेस यूनियन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। विदित हो कि, नेशनल प्रेस यूनियन प्रदेश से लेकर जिलों तक सांगठनिक ढांचा तैयार कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय दूबे ने प्रदेश अध्यक्ष को जल्द प्रदेश की पूरी कमेटी व जिलों में जिलाध्यक्ष मनोनीत कर उनकी कमेटी तैयार करने का निर्देश दिया है। बहरहाल, गोपालगंज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने निर्देश दिया है कि वह अपनी कमेटी में दो उपाध्यक्ष, एक संयोजक, एक सचिव, एक महासचिव, एक मीडिया प्रभारी के साथ एक कोषाध्यक्ष मनोनीत कर जल्द अपनी कमेटी की घोषणा करें। श्री पांडेय ने यह भी कहा है कि जिलाध्यक्ष की कमेटी में जितने पदाधिकारी रहेंगे, वह जिलाध्यक्ष के अखबार/मीडिया से अलग मीडिया संस्थान के होंगे। इधर, अरविंद कुमार सिंह के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय दूबे, प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय, प्रदेश महासचिव आशीष कुमार त्रिवेदी, न्यूज़ सबकी पसन्द की प्रधान संपादक फ़ातमुन निशा, उप संपादक नूर सलाम, सलाहकार संपादक सुधीर कुमार मिश्रा, भोजपुरिया बयार के बिहार ब्यूरो चीफ सतेंद्र कुमार सिंह, मानवेन्द्र मिश्रा, शैलेंद्र प्रताप शाही, विशाल शाही, शक्ति सिंह, कला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकगायक नागेंद्र उजाला, राज तिवारी, जितेंद्र कुमार पाठक, प्रदीप शर्मा, प्रेम प्रकाश तिवारी बब्लू, उमेश शर्मा व अरविंद सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, आयुष शाही, मुकेश राज, शैलेश कुमार तिवारी, आशुतोष तिवारी, अरुण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार गुप्ता व अरविंद कुमार सिंह आदि पत्रकारों ने बधाइयाँ दी है। इसकी जानकारी नेशनल प्रेस यूनियन के प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्द्रहाश कुमार शर्मा ने दी।