Share here

पुजा पाठ की जमीन पर शौचालय निर्माण के विरुद्ध धरने पर बैठे जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष

 

कुशीनगर कसया तहसील अन्तर्गत ग्राम सखवनिया बुजुर्ग के ग्राम प्रधान द्वारा खलिहान एवं ब्रम्हस्थान की ज़मीन पर अतिक्रमण कर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य करवाने पर ग्रामीणों द्वारा जनता दल यूनाइटेड उ. प्र. के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह से मुलाकात कर शिकायत करने पर ज. द. यू. प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने ग्राम प्रधान सखवनिया बुजुर्ग से उक्त खलिहान एव ब्रम्हस्थान की ज़मीन पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य न के कहा जिस पर ग्राम प्रधान शैलेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड की बात को मानने से इंकार कर दिया उसी पर नाराज हो कर प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड शैलेन्द्र सिंह, उप जिला अधिकारी कसया से दूरभाष पर ग्राम प्रधान की शिकायत की और स्वयं शैलेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड उ. प्र. धरने पर ग्रामवासियों के साथ मिल कर ये कहते हुए बैठ गए कि जब तक सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य ब्रम्ह स्थान एवं खलिहान पर से नही हटेगा तब तक मैं मौके पर धरने पर बैठे रहूँगा, अंत में थक हार कर ग्राम प्रधान ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए शैलेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड उ. प्र. की बात मानते हुए कहा कि ब्रम्ह स्थान की जमीन पर जो रास्ता खड़नजा का निर्माण करवाते हुऎ सदैव साफ सफाई का ध्यान रखूँगा शैलेन्द्र सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे जिसमें प्रमुख रूप से ज्ञान सिंह, आर. पी. एन. सिंह उर्फ मुन्नू सिंह, मेराज अली, संजीव कुमार गुप्ता, अमन प्रताप सिंह,सीता राम पासवान , ललन चौधरी, जीता प्रसाद मौजूद थे

कुशीनगर जिले


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *